‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की रफ्तार हुई धीमी, छठे दिन घटा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

हॉलीवुड की साइंस-फिक्शन एक्शन फिल्म ‘प्रेडेटर बैडलैंड्स’ की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर दमदार रही, लेकिन सप्ताह के मध्य तक इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है। […]

कुमामोटो मास्टर्स 2025- लक्ष्य सेन ने सिंगापुर के जिया हेंग जेसन तेह को हराकर अंतिम आठ में बनाई जगह

क्वार्टरफाइनल में अब पूर्व विश्व चैंपियन लो कियान यू से भिड़ेंगे लक्ष्य सेन नई दिल्ली। भारत के युवा बैडमिंटन स्टार लक्ष्य सेन ने जापान में […]

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला आज से, जानिए मैच से जुडी सारी जानकारी 

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज अब निर्णायक मोड़ पर आ पहुंची है। सीरीज में 1-2 से पिछड़ […]

नव नियुक्त महानगर अध्यक्ष डॉ जसविंदर सिंह गोगी का कांग्रेस भवन में जोरदार स्वागत

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व सभी नव नियुक्त पदाधिकारी शीघ्र करेंगे पदभार ग्रहण महानगर देहरादून में जसविंदर सिंह गोगी ने पुनः ग्रहण किया अध्यक्ष का […]

नारेबाजी फूलमालाओं व आतिशबाजी के साथ किया स्वागत देहरादून: प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी नवनियुक्त पदाधिकारी शीघ्र ही प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि इस संबंध में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल सभी वरिष्ठ नेताओं से राय मशविरा कर जो तिथि तय करेंगे उसको शीघ्र घोषित कर दिया जाएगा। दूसरी तरफ आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में न्याय निज़ाम की घोषणा होने के बाद दिनभर चलपहल और हलचल रही। उत्तराखंड में कांग्रेस के संगठन सृजन में सभी २७ जनपदों के नए अध्याय घोषित कर दिये गए हैं। राजधानी देहरादून महानगर में पिछले तीन वर्षों से कार्यरत अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी को एक बार पुनः महानगर की कमान सौंपी गई है। आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंच कर पुनः नियुक्त महानगर अध्यक्ष डॉक्टर गोगी ने सबसे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना से उनके कक्ष में जा कर मुलाकात की व आशीर्वाद लिया। श्री धस्माना ने फूल माला पहना कर व पुष्प गुच्छ भेंट कर डाक्टर गोगी को मिठाई खिलाई व फिर कार्यकर्ताओं के साथ उनको महानगर कार्यालय ले गए जहां उनको अध्यक्ष की कुर्सी पर स्वयं श्री धस्माना ने बैठाया व शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री धस्माना ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने बहुत सोच विचार कर पूरे प्रदेश को लीडरशिप तय कर दी है जिसकी हर तरफ प्रशंसा हो रही है। श्री धस्माना ने कहा कि एक निर्भीक समझदार व तजुर्बेकार नेता गणेश गोदियाल को प्रदेश का अध्यक्ष, दूसरे वरिष्ठ तजुर्बेकार नेता प्रीतम सिंह को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष, तीसरे तेज तरार व तजुर्बेकार नेता डाक्टर हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन का अध्यक्ष बना कर व नेता प्रतिपक्ष व उप नेता प्रतिपक्ष के पदों को यथावत रख कर व कार्यकाल समाप्त होने पर बाहर जाते हुए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को पदोन्नत करते हुए कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक समिति सीडब्लूसी का सदस्य नामित कर पूरे प्रदेश के हट तरह के समीकरण को साधने का काम किया है। श्री धस्माना ने कहा कि साथ ही पार्टी ने जिस तरह जमीनी कार्यकर्ताओं की राय पर सभी सत्ताईस संगठनात्मक जिला महानगर अध्यक्षों की घोषणा की है उससे मुख्य विपक्षी सत्ताधारी भाजपा भौंचक्की रह गई है। श्री धस्माना ने कहा कि बेहतरीन टीम के साथ गणेश गोदियाल अब आगामी विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा के मुकाबले के लिए व विजयश्री के लिए मैदान में उतरेंगे। श्री धस्माना ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण का कार्यक्रम सभी वरिष्ठ नेताओं की राय से तय किया जाएगा जिसमें सभी वरिष्ठ नेता व नव नियुक्त पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे। श्री धस्माना ने सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णयों का सम्मान करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वाहन किया। महानगर कांग्रेस के पुनः नियुक्त अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का,सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो विश्वास पार्टी नेतृत्व ने उनके ऊपर दोबारा व्यक्त किया है उसका आधार महानगर के कार्यकर्ता हैं जिन्होंने संगठन सृजन कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय पर्यवेक्षकों को उनके पक्ष में राय दे कर बनाया। डाक्टर गोगी ने कहा कि वे राष्ट्रीय प्रांतीय नेतृत्व व कार्यकर्ताओं का भरोसा कभी नहीं तोड़ेंगे और पहले से कई गुणा ताकत से पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए मेहनत करेंगे। डाक्टर गोगी ने कहा कि अब हमारा उद्देश्य महानगर के सभी सौ वार्डों के शत प्रतिशत बूथों पर मजबूत टीम तैयार करने व आगामी विधानसभा चुनावों में सभी पांचों सीटों पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करना होगा। इस अवसर पर अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष मदन लाल,प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, सरदार अमरजीत सिंह,सुनील जायसवाल, आनंद सिंह पुंडीर, इलियास अंसारी, अनूप कपूर, मुकेश सोनकर, विनीत भट्टसीपी सिंह,ललित भद्री,रॉबिन त्यागी,आदर्श सूद,अल्ताफ अहमद,पुनीत चौधरी,विजेंद्र सिंह,नितेश राजौरिया,संजय गौतम,अशोक कुमार,सलमान अहमद, , मनीष

नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व सभी नव नियुक्त पदाधिकारी शीघ्र करेंगे पदभार ग्रहणकार्यकर्ताओं ने  महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी का फूलमालाओं व आतिशबाजी के […]

जनजातीय युवाओं के हुनर को मंच देना सराहनीय- रेखा आर्या

‘उतरांगन 2025’ मेले में महिला सशक्तिकरण मंत्री रेखा आर्या बनीं मुख्य अतिथि देहरादून। ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी परिसर में ‘उतरांगन 2025’ हस्तशिल्प एवं शिल्पकला मेले […]

बद्री केदार रामलीला समिति झाझरा ने किया सूर्यकांत धस्माना को सम्मानित

कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना को सम्मानित करते रामलीला समिति के पदाधिकारीगण   झाझरा में राम भरत मिलाप पर बोले प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना […]

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन पर जताया आभार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरक संदेशों से उत्तराखंड को मिली नई दिशा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को […]

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से खत्याड़ी गांव प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

प्रतिनिधिमंडल ने नैनीसैंण-कालूसैंण-सांकरी कच्चे मोटर मार्ग का शीघ्र डामरीकरण करने की मांग की देहरादून। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी से आज जनपद चमोली के कर्णप्रयाग […]

मुख्यमंत्री धामी से मिली वर्ल्ड कप विजेता स्नेह राणा

सीएम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन पर दी बधाई और शुभकामनाएं देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके शासकीय आवास पर वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम की […]