देहरादून ,।
आज देवप्रयाग में कांग्रेस द्वारा आयोजित संगठन सृजन अभियान बैठक में एआईसीसी सचिव डॉ. अंजली एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी,पूर्व विधायक राजकुमार,जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह असवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं ने प्रतिभाग किया।
बैठक में राजकुमार ने संगठन को मज़बूत करने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा भविष्य की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की ।
इस अवसर पर विशेष रूप से राजेन्द्र शाह, श्याम लाल आर्या, मोहनानंद धौभाल, वीरेंद्र कंडारी, प्रियंश छाबड़ा, अंकित सिंह , अर्जुन रावत, जगमोहन भंडारी, भास्कर गैरोला, यशपाल चौहान, प्रताप भंडारी तथा डॉ. जितेन्द्र उनियाल उपस्थित रहे।