देहरादून के सौंदर्यीकरण का जिम्मा MDDA का है लेकिन राजधानी के सेंटर में mdda द्वारा निर्मित MDDA कॉम्प्लेक्स मौजूद है । जिसमें जिला तहसील, जिला पूर्ति अधिकारी व और भी सरकारी विभाग मौजूद हैं।
जहां आए दिन लोग अपनी समस्या को लेकर आते हैं । न जाने उनके कार्य होते भी हैं या मायूस होकर चले जाते हैं। जिसमें दोनों महत्वपूर्ण विभाग 2 और 3 फ्लोर पर स्थित हैं। रोजमर्रा कुछ बुजुर्ग भी अपनी समस्या लेकर आते हैं लेकिन ऑफिस तक पहुंचने में कई बार रुक कर विश्राम करना पड़ता है तक जाकर मंजिल तक पहुंच पाते हैं । कहने को तो बिल्डिंग में लिफ्ट मौजूद है लेकिन कभी उपयोग में भी नहीं आती क्यों कि उसने ताला लगा होता है । कॉम्प्लेक्स परिसर में जाने के लिए लोहे की सीढ़ी से शुरुआत होती है । लेकिन मदद की सुंदरता की शुरुआत पहले पायदान पर आपका स्वागत तमाम गंदगी , यहां वहां कूड़े से होता है । जिसे देखकर फरियादी अधिकारियों की नैतिक जिम्मेदारी के निर्वाहन का अंदाजा लगा सकता है । विभागीय कर्मियों की बात फिर कभी ।