आज डिस्पेंसरी रोड पर ठेली लगाने वालों ने व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा के नेतृत्व में नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल से मुलाकात की और ठेली वालों ने अपनी परेशानियों को मेयर साहब के सामने रखा और कहा कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे हैं हम इन्हीं ठेली में सब्जी आदि बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं । आए दिन हमें कभी पुलिस तो कभी निगम कर्मी परेशान करते हैं । हमारे लिए कुछ ऐसी व्यवस्था की जाए जिससे हमारी रोजी-रोटी पर संकट ना आए और बाजार में यातायात भी सुचारू रहे ।
मेयर सौरभ थपलियाल ठेली वालों की समस्याओं को ध्यान से सुना और जल्द ही उनके लिए व्यवस्था का आश्वासन दिया ।