लक्खी बाग मोक्ष धाम में गंदगी ही गंदगी – बांगा
देहरादून,
आज कांग्रेस महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील बांगा ने समाचार पत्र को पत्र लिखकर लक्खी बाग मोक्ष धाम में पसरी गंदगी को साफ सफाई व मोक्ष धाम की सड़कों को दुरस्त कराने का आग्रह किया ।
बांगा ने कहा कि पार्षद, विधायक या आमजन एक दिन सभी को यहां आना है तो क्यों न मोक्ष की प्राप्ति स्थान को भी अपने घर के समान साफ सुथरा रखा जाए । आज कल पितृपक्ष भी चल रहे हैं । सही में इससे हमारे पूर्वजों को शांति मिलेगी ।
मोक्ष धाम के रख रखाव की जिम्मेदारी शिवाजी धर्मशाला समिति की है । मेरा उन से भी मोक्ष धाम को एक मंदिर के रूप में रखने का आग्रह है ।
लक्खी बाग मोक्ष धाम को मंदिर समान साफ सुथरा रखना चाहिए – बांगा