देहरादून,
आज कांग्रेस वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बेरोजगारों के न्याय, नकल रोकने के लिए सड़कों पर उतरने पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश की हर समस्या से पीछा छुड़ाने के लिए उसे साम्प्रदायिक रंग देना भाजपा व भाजपा सरकार की आदत बन गयी है, किंतु लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े इतने सम्वेदनशील मुद्दे पर पेपर लीक को नकल जेहाद बोलना हल्का पन है और युवाओं के आक्रोश को कमतर आंकने की भूल है ।
कांग्रेस इसकी घोर निंदा करती है व सरकार से एक बार फिर मांग करती है कि UKSSSC परीक्षा पेपर लीक की जांच हाई कोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से करवाई जाए।
भाजपा द्वारा पेपर लीक को नकल जेहाद बताना बेरोजगारों पर कुठाराघात – धस्माना