देहरादून,
आज कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष से व्यापारियों ने चर्चा करते हुए कहा कि सोने और चांदी के दाम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं । आज 24 कैरेट का सोने का भाव रु.118000 प्रति तोला हो गया है। इस समय नवरात्रों में शादियों का सीजन चल रहा है । हर शादी करने वाले लोगों को कम से कम अपनी लड़की या लड़के के लिए 10 तोले सोना तो लेना ही पड़ता है । गले का हार, कान की बालियां हाथों की अंगूठियां सब बढ़ते दाम के कारण हल्के हो गए हैं।नाक की नाथ जो सम्पन्न की पहचान होती है अब उसका भी वजन हर खरीदार कम करवाते जा रहे हैं। कई बार तो मात्र इज्जत के लिए ही सोने के आभूषणों की खरीदारी की जाती है । आज गरीब हो या अमीर सब की इच्छा होती है कि अपनी हैसियत अनुसार विवाह में अपनी पुत्री को दान दे । मगर सोने के बढ़ते दाम ने हर शादी का बचत बिगाड़ दिया है । जिसका सीधा असर कपड़ा, फर्नीचर और बारातियों के स्वागत पर पड़ रहा है । जिस कारण मां बाप को इज्जत बनाए रखना भी मुश्किल होते जा रहा है ।
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने कहा कि केंद्र सरकार बढ़ते हुए सोने के दामों पर लगाम लगाये और सोने को सस्ता करने के लिए गंभीरता से विचार करें ताकि इस कारण किसी गरीब कन्या का विवाह न टूटे । बैठक में व्यापारी सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, अरुण कोहली, राहुल कुमार, रजत कुमार,आमिर खान, सनी सोनकर, विशाल खेड़ा, कालू भगत,सोनू मेहंदीरता, राजेंद्र सिंह घई,राम कपूर,अजीत सिंह, प्रवीण कुमार बंगा, भूरा भाई, रियान कसार, बसंत लाल,राजेंद्र सिंह नेगी और बहुत सारे दुकानदार मौजूद थे।
सोने के बढ़ते दाम ने हल्की की बेटियों कि नथ