देहरादून,
आज एक निजी होटल पर जीएसटी विभाग उत्तराखंड द्वारा व्यापारियों के साथ सफल कार्यशाला सम्पन्न हुई
श्री अनुराग मिश्रा जॉइंट कमिश्नर ने व्यापारियों को संबोधित किया और भारत सरकार द्वारा जीएसटी पर दी गई छूट पर विस्तृत जानकारी व्यापारियों को दी तथा व्यापारियों की जिज्ञासाओं को भी शांत किया।
श्री अनिल गोयल जी उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी एवं संरक्षक दून उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों को होने वाले लाभ तथा आम जनता को प्राप्त होने वाले लाभ से अवगत कराया और व्यापारियों से आग्रह किया की ग्राहक को हर हालत में छूट का लाभ पहुंचे।
दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री विपिन नागलिया ने भी जीएसटी विभाग के अधिकारियों से मंत्रणा की और कुछ शंका जाहिर की और मांग की डिसटीब्यूटरों से वर्तमान घोषित छूट पर माल मिले जिससे व्यापारी अपने ग्राहक को पूर्ण लाभ दे पाए। जीएसटी विभाग के अन्य पदाधिकारी डिप्टी कमिश्नर विजय द्रोणी, अजय बिरथरे, योगेश मिश्रा, निखिलेश श्रीवास्तव एवं असिस्टेंट कमिश्नर कृष्ण कुमार उपस्थित रहे।
मंच संचालन डी डी अरोड़ा ने किया उपस्थित अधिकारियों व व्यापारियों का धन्यवाद सुनील मैसोन ने किया ।
कम GST का लाभ ग्राहक को अवश्य पहुंचाएं – अनिल गोयल