सेवादल ने भाजपा प्रवक्ता पिंटू महादेव के खिलाफ SSP से की शिकायत – मनमोहन

देहरादून ,

आज मनमोहन शर्मा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम की जानकारी दी कि कांग्रेस सेवा दल उत्तराखंड के पदाधिकारी एस एस पी कार्यालय में एकत्र होकर पिंटू महादेव के खिलाफ कार्रवाई करने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बीजेपी प्रवक्ता पिंटू महादेव द्वारा टीवी न्यूज चैनल 18 पर डिबेट में नेता प्रतिपक्ष राहुल गॉंधी जी को (Live on air) गोली मारने की धमकी दी  । पिंटू महादेव के खिलाफ तुरन्त कार्यवाही होनी चाहिए ऐसे व्यक्ति  में गोडसे वादी आतंकी विचारधारा की झलक नजर आती है  । जो समाज में भय फैलाने का काम करेगी । ऐसे नेता को खुलेआम छोड़ना पूरे समाज के लिए खतरा पैदा करती है  । खुलेआम मंच से धमकी देने के बाद भी मीडिया में सन्नाटा पसरा हुआ है..जो साफ नजर आ रहा है
क्या भाजपा प्रवक्ता की यह धमकी उसी तरह से है जैसे महात्मा गॉंधी को गोली मारी गयी, जैसे इंदिरा जी का सीना गोलियों से छलनी कर दिया गया था ।
BJP प्रवक्ता पिंटू महादेव को तुरंत हिरासत में लिया जाए और माननीय राहुल गांधी जी को SPG की सुरक्षा प्रदान की जाएं  । नहीं तो कांग्रेस चुप बैठने वाली नहीं है ।

SSP से। शिकायत करने वालों में मनमोहन शर्मा अतिरिक्त मुख्य संगठक/ उपाध्यक्ष ,लालचंद शर्मा पूर्व महानगर अध्यक्ष ,संदीप धूलिया, गोपाल सिंह गढ़िया ,पुनीत चौधरी, आलोक मेहता,राजकुमार यादव ,ललित थपलियाल, सुनील बंगा सोनू फ्रांसिस गौरव शर्मा प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।