राजपुर श्री आदर्श रामलीला में रावण वध देखने उमड़ा शैलाब

देहरादून ,

आदर्श रामलीला ट्रस्ट, राजपुर देहरादून के प्रधान योगेश  अग्रवाल  ने बताया कि 23 सितम्बर 2025 से संचालित श्री रामलीला महोत्सव -2025 में सोमवार दि० 04 अक्टूबर की रात्रि को “मेघनाद सुलोचना प्रणय संवाद, मेघनाद वध, अहिरावण वध,रावण वध तथा सीता अग्नि परीक्षा लीला”का मंचन किया जायेगा। प्रधान योगेश अग्रवाल ने बताया कि राजपुर में मंचन होने वाली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कल्याण कारी लीलाएं देखने बहुत बड़ी संख्या श्रृद्धालु दर्शक पधार रहे हैं।