ऋषि कल्प आश्रम में भगवान शिव के मंदिर की भूमि पूजन में सम्मिलित होना मेरा सौभाग्य – धस्माना

ऋषि कल्प आश्रम में भगवान भोलेनाथ के मंदिर का भूमि पूजन व आचार्य अरुण कुमार के जन्मोत्सव पर भव्य भजन संध्या
ईश्वर कण कण में व्याप्त है पर हम उसकी पूजा के लिए उसका मंदिर बनाते हैं – सूर्यकांत धस्माना
देहरादून ,

बाबा ने राम चरित मानस के बालकाण्ड में बड़ी सुंदर चौपाई कही है हरि ब्यापक सर्वत्र समाना प्रेम ते प्रगट होई मैं जाना। देस काल बिंदी सिहु माहीं । कहहु सो कहां जहां प्रभु नाहीं।। जिसका सीधा सीधा अर्थ है कि ईश्वर हर जगह हर कण में है लेकिन देश कल परिस्थितियों के अनुसार इंसान उसको पूजने के लिए अपने अपने हिसाब से उसका पूजा स्थल बनाता है लेकिन असली पूजा मानव सेवा है जो वर्षों से आचार्य अरुण जी पिछले बाइस वर्षों से कल्प आश्रम के माध्यम से शिक्षा, आयुर्वेद एवं योग के माध्यम से कर राय हैं यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने चंद्रबनी स्थित कल्प आश्रम में भगवान भोलेनाथ जी के मंदिर के भूमि पूजन के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म का मूल सर्वे भवन्तु सुखीना सर्वे संतु निरामया है और हम बिना भेदभाव के संसार के हर प्राणी को सुखी व निरोगी होने की कामना करते हैं और हमारे मंगलाचरण में भी अंतरिक्ष पृथ्वी जल औषधियों वनस्पतियों व पूरे विश्व में शांति की कामना करते हैं और इस भावना के विपरीत अगर हम आचरण करते हैं तो हम सनातनी कहे जाने के अधिकारी नहीं हैं। श्री धस्माना ने उपस्थित जन समूह को भगवान भोलेनाथ के मंदिर के भूमि पूजन की बधाई व शुभकामनाएं देने के साथ ही कल्प आश्रम के आचार्य अरुण कुमार जी को भी शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु होने की कामना की।
इस अवसर पर आचार्य अरुण कुमार जी ने कहा कि आश्रम की स्थापना 30 नवम्बर 2003 को उनके द्वारा की गई तब से निरंतर वे समाज के असहाय एवं निर्धन वर्ग के बच्चों को निशुल्क योग आयुर्वेद एवं स्कूली शिक्षा प्रदान कर रहे हैं।
इस अवसर पर आचार्य कृष्ण जी की कीर्तन मंडली ने सुंदर भजन गा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजन संध्या के पश्चात आश्रम प्रांगण में भंडारा आयोजित हुआ।
ऋषि कल्प आश्रम में कार्यक्रम के शुभारंभ में पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन हुआ व श्री धस्माना व आचार्य अरुण जी द्वारा मंदिर का शिलान्यास हुआ।कार्यक्रम में सूर्यकान्त धस्माना के अलावा , उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन के पूर्व सदस्य संजय शर्मा, कांग्रेस नेता पीयूष गौड़ ,सोनू धानिया जी,अनीस अंसारी, नवीन ठाकुर जी, ओमवीर सिंह राघव जी, सुखबीर बुटोला जी,पूर्व पार्षद हरि प्रसाद भट्ट ,श्री वैभव वालिया , आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।