भगवान वाल्मीकि की शरण में आए राजकुमार

देहरादून,

आज भगवान श्री वाल्मीकी जी के प्रकट दिवस के शुभ अवसर पर भव्य नगर कीर्तन का आयोजन अखिल भारतीय वाल्मीकि महापंचायत शिवाजी मार्ग देहरादून द्वारा किया गया । जिसमें पूर्व विधायक जी ने पहुंचकर भगवान श्री वाल्मीकि जी की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया व प्रार्थना की सब के परिवार में सुख शांति रहे देश में खुशहाली रहे सुख शांति बनी रहे  । इस क्रम में समिति के सदस्य द्वारा पूर्व विधायक जी को सम्मानित किया गया ।

पूर्व विधायक राजकुमार ने सभी साथियों के साथ नगर कीर्तन भव्य यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया  ।

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विनोद चौहान, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पोखरियाल, सोमप्रकाश वाल्मीकि, संजय शर्मा, राहुल शर्मा, ओम प्रकाश सती, मोहन काला, नितिन चंचल, प्रवीण त्यागी, सुलेमान, मोहित मेहता, कैलाश वाल्मीकि, अनिल बागड़ी, पार्षद निखिल कुमार शामिल रहे।