डी डी अरोड़ा की माता जी को श्रद्धांजलि देने वालों कि लाइने लगी रहीं

डी डी अरोड़ा की माता जी को श्रद्धांजलि देने वालों की लाइनें लगी रही

देहरादून,
आज डी डी अरोड़ा राजेंद्र नगर व्यापार मंडल व राजेंद्र नगर वेलफेयर सोसाइटी के कई वर्षों से अध्यक्ष रहे , साथ ही भाजपा वरिष्ठ नेता स्व. श्री उमेश अग्रवाल के राइट हैंड कहे जाने वाले कि माता जी स्व. राजरानी अरोड़ा जी का आज चौथा रस्म पगड़ी में शहर के सभी जाने माने लोग सैकड़ों में मौजूद थे । सर्व प्रथम श्री टपकेश्वर महादेव मंदिर से भरत गिरी महाराज जी ने मोक्ष पाठ वाचन किया ।

श्रद्धांजलि  वाचन में माता जी को पुष्प अर्पित कर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि माता जी आज हमारे बीच नहीं रही लेकिन डी डी अरोड़ा को पुत्र के रूप में पा कर वे भी धन्य हो गए थे । जिन्होंने अंतिम समय तक उनकी सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी । इसी प्रकार डी डी अरोड़ा जी को मैं आज भी अपना चाचा मानता हूं । मेरे पिता जी व अरोड़ा जी का लंबा दून व्यापार मंडल का साथ रहा है । विधायक सविता कपूर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लाल चंद शर्मा, प्रदीप जोशी, शिव सेना प्रमुख गौरव कुमार, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता,दिवान ब्रदर्स, संतोख नागपाल आदि ने अपनी बात रखी । उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पत्र भेज कर श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही छोटे बड़े अनेकों गणमान्य मौजूद थे ।