देहरादून,
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड द्वारा गौ अष्टमी पर विशेष गौ पूजा अर्चना की गई ।
आज अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा उत्तराखंड के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने बताया कि आज महासभा के समस्त ब्राह्मण और जनमानस रायपुर गौशाला में सुबह 9:00 बजे एकत्र होकर गौ अष्टमी के पावन पर्व में महासभा द्वारा गायों की पूजा – अर्चना पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित जी और महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा जी,महिला प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अरुणबाला शर्मा, प्रदेश महासचिव उमाशंकर तीर्थ पुरोहित, प्रदेश महिला महासचिव प्रतिमा शर्मा जी, कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा व अन्य पदाधिकारियो सहित पूजा अर्चना की ।
इस अवसर पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित सहित कार्यक्रम में उपस्थित श्री राम सेना परिवार एवं बीडीसी मेम्बर श्रीमती कविता सकलानी एवं उपस्थित क्षेत्रवासियो का स्वागत करते हुए कहा कि गौ माता में 33 कोटि देवी देवता वास करते हैं । हमें नित्य गौ वंदना करनी चाहिये और सभी को धन्यवाद दिया ।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आज गौ अष्टमी में पूजा करना और गौ सेवा करने का अति महत्व है और हमारी संस्कृति कहती है कि हमें गौ माता की रक्षा देख रेख करते हुए अपने को समर्पित करना चाहिए । प्रत्येक जनमानस को गाय की सेवा के लिए अपना अमूल्य समय में से कुछ समय गौ सेवा में समर्पण करना अत्यंत आवश्यक है । गौ अष्टमी की कथा सुनकर सेवा करने से आपके मन की मुराद पूरी होती है ऐसा गौ माता की कहानियों में व्याप्त है ।
पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गायों के वर्धन के लिये,
सनातन धर्मानुसार सहयोग करना चाहिये । जिस में दुध न देनें वाली, निर्बल एवं विकलांग गायो और बछडो आदि का लालन पालन हो सके।
प्रदेश महासचिव ने संबोधित करते हुए कहा कि हमें इस पर्व पर संकल्प लेना चाहिए कि परमपराओ के तहत प्रत्येक हिंदू परिवार को अपनी पाकशाला में पहली रोटी गाय के लिये अनिवार्य रुप से निकाल कर गो माता को निवेदित करनी चाहिये।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पूर्व राज्य मंत्री राजकुमार पुरोहित , प्रदेश महासचिव उमाशंकर शर्मा , प्रदेश संगठन मंत्री मनोज शर्मा, महिला कोषाध्यक्ष नीलम शर्मा, कार्यालय मंत्री उमेश जिंदल, श्री राम सेवा अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा , उपाध्यक्ष अमन छेत्री, अनिता शर्मा, विभा गौड, शिवानी शर्मा, अर्चना शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, विपिन शर्मा, ज्वाला शर्मा , विजय ममगाई , विभा गौड़, पूजा, सुरेंद्र छेत्री, सनी, भास्कर , सुरेंद्र राणा , अमित कपूर , दुर्गा उपाध्याय आदि ने गौ सेवा में अपनी भागीदारी निभाई ।