देहरादून,
आज उत्तराखंड कांग्रेस को लेकर प्रदेश कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेतागणों की बैठक नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुख्यालय इन्दिरा भवन में हुई । जिस में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी,नेताप्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जी,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा जी ,राष्ट्रीय महासचिव के.सी बेणुगोपाल जी, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा जी ,सह प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा जी सहित अन्य नेता मौजूद थे। इस अवसर पर प्रदेश मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि , प्रदेश महासचिव अजय सिंह भी उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य जी ने कुछ मीडिया बन्धुओं के समक्ष अपने विचार रखे। श्री आर्या ने कहा कि भाजपा हर स्तर पर वोट चोरी करके सत्ता पर आई है । जिसका खुलासा अब देश के सामने है और भाजपा अंदर से बुरी तरह घबरा रही है । वोट चोरी पकड़े जाने पर विपक्ष पर आरोप मढ़ रही है कि विपक्ष लोगों को भड़काने का काम कर रहा है । जो पूरी तरह झूठ है । भविष्य के शासक हैं हमारे देश के नौजवान जिनके भविष्य के साथ भाजपा खिलवाड़ कर रही है । हम विपक्ष का दायित्व निभाएंगे । उनकी आवाज उठाना और सच्चाई सबके सामने लाना हमारी जिम्मेदारी है जिसे हम निभा रहे हैं ।