मंत्रोच्चारण के साथ अखिल भारतवर्षीय ब्राहमण महासभा उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया

देहरादून,
आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड के प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन सरस्वती विहार में सनातनी विधि, पूजा और हवन द्वारा पूज्य महंत श्री 108 कृष्णागिरी जी महाराज, ,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्टीय उपाध्यक्ष सर्व श्री पंडित सुरेंद्र शर्मा जी,ओजस्वी कथा वाचक आचार्य सुभाष जोशी जी, सर्वश्री लालचंद शर्मा एवं कथा वाचक आचार्य श्री शशिकांत दूबे जी के कर कमलो द्वारा सामूहिक रूप से मंत्रो च्चारण से कार्यालय का शुभारंभ किया गया ।
इस शुभ अवसर पर पूज्य महंत कृष्ण गिरी जी महाराज और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी को शॉल और पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया । इस शुभ अवसर पर पूज्य महंत कृष्णागिरी जी महाराज ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा जी, पूज्य कथावाचक सुभाष जोशी जी, पंडित मनमोहन शर्मा, शशिकांत दुबे जी, विजेंद्र प्रसाद ममगई जी ने अपने उद्बोधन  में कहा कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा उत्तराखंड कई वर्षों से समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है । आज कार्यालय का शुभारंभ करके महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन शर्मा और उनके समस्त संरक्षक,पदाधिकारी,कार्यकारिणी सदस्य मिलकर प्रगति की ओर अग्रसित करने का कार्य करेंगे ।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार शर्मा, पूज्य महंत श्री 108 कृष्णागिरी जी महाराज, पंडित मनमोहन शर्मा, उमाशंकर शर्मा,पूज्य ओजस्वी कथावाचक सुभाष जोशी जी, लालचंद शर्मा जी, शशिकांत दुबे, विजेंद्र प्रसाद ममगई, मनोज कुमार शर्मा, उमेश जिंदल ,अरुण बाला शर्मा ,नीलम शर्मा, मंजू शर्मा, इंदिरा भट्ट, संदीप धूलिया, डॉ मुकुल शर्मा, देवकांत दुबे, कल्याण चक्रवर्ती, कमल त्रिवेदी विनोद ममगई, जगदीश प्रसाद नौटियाल ,शास्त्री सौरभ भट्ट ,दीपक भट्ट, दीप्ति भट्ट, अतुल कुमार शर्मा ,राकेश कुमार पाल राम जी,आशीष शर्मा एवं राज जिंदल जी आदि उपस्थित रहे ।