*सच्चे देशभक्त थे विश्वामित्र शर्मा,सेनानी परिवारों ने दी अंतिम विदाई !*
देहरादून,
आज 91 वर्ष की अवस्था में दृष्टिहीन होते हुए भी मन की आंखों से समस्त दुनिया को देखने और समझने वाले श्री विश्वामित्र शर्मा जी का आज निधन हो गया श्रीमती आशा शर्मा ( सुपुत्री स्व सेनानी बाबूलाल वर्मा )जो देहरादून मेंस्वतंत्रता सेनानी परिवारों केहित के लिएसदैव समर्पित भाव से तत्पर रहते हुए कार्य कर रही है उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर हर कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति का एहसास कराने वाले श्री शर्मा जी आजादी से पूर्व पाकिस्तान से हिंदुस्तान आए और शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए देश की प्रगति मैं भागीदार रहे आज उनके निधन पर देहरादून के समस्त स्वतंत्रता सेनानी परिवारों में शोक की लहर दौड़ गयी उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए ऑल इंडिया फ्रीडम फाइटर्स समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष ( वोमेन सेल )एवं अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं शहीद परिवार कल्याण महा परिषद की प्रदेश समन्वयक डॉ आशा लाल महापरिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पन्त,राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य श्री सुरेंद्र सिंह बुटोला ,श्री सत्य प्रकाश चौहान ,श्री राजकुमार अग्रवाल एवं श्री शशांक गुप्ता आदि अनेक संगठनों के प्रतिनिधियों ने अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए