गुरु राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड़ ने डिसेंट स्टूडेंट में आदित्या पंडित और दीया राणा को सम्मानित किया
देहरादून,
श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल राजा रोड़ देहरादून में बच्चों का फेयरवेल बड़ी धूमधाम से मनाया गया ।
कक्षा 11वीं के छात्रों की प्रस्तुति ने सबको प्रसन्नचित कर दिया । विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्वाति शर्मा द्वारा मिस्टर अब्दुल आहद , मिस इशिका रंसवाल, स्पार्क ऑफ द डे ब्वॉयज आर्यन कुमार स्पार्क ऑफ द डे गर्ल्स दीपिका चौहान, अकादमिक में आदित्या चौहान, ममता कुमार और आर्यन रयाल , डिसेंट में आदित्या पंडित और दीया राणा को सम्मानित किया गया साथ ही प्रधानाचार्या व शिक्षकों द्वारा सभी छात्र – छात्राओं को बोर्ड परीक्षा हेतु शुभकामना दी गई ।