आज दिनांक 19/01/2926 को श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट उत्तराखंड द्वारा प्राथमिक विद्यालय अजबपुर कला राजीव नगर देहरादून मे नागरिक बोध कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला मे संयोजक प्रथम समिति द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पदम श्री डा कल्याण सिंह रावत जी ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती योगिता जोशी जी सचिव चन्द्रवीर गायत्री जी, श्री सतीश धोलाखंडी जी प्रथम समिति की अध्यक्ष श्रीमती राखी जी अग्रिम सुन्द्रियाल जी ने नागरिक बोध पर अपने अपने विचार रखे, कार्यशाला मे बच्चों को नागरिकों के मूल कर्त्तव्यओं उनके अधिकार उनके व्यवहार इत्यादि के बारे मे जानकारी दी, श्री मनोरथ प्रसाद हरिवंश स्मृति ट्रस्ट द्वारा जरुरतमंद 40 बच्चों को गरम ट्रेक सूट भी वितरित की गए, कार्यक्रम मे स्कूली बच्चों,प्रधानाचार्य, अध्यापक एवं अविभवकों के साथ साथ स्थानीय लोगों ने भी हिस्सा लिया
Related Posts
टी20 विश्व कप 2026- भारत और नामीबिया के बीच मुकाबला आज
- Garhwal Steps
- February 12, 2026
- 0