बुजुर्ग, विधवा और विकलांग पेंशन को 3000रु. किया जाए – सुनील कुमार बांगा

देहरादून,
आज व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों का कहना है कि राज्य सरकार बुजुर्ग पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन और गरीब लड़कियों की शादी में मदद करने वाली सरकार की राशि को डबल को डबल कर दे क्योंकि बुजुर्ग पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन ₹1500 महीना जो की बुजुर्गों और विकलांग विधवा के लिए ना के बराबर है क्योंकि ₹50 रोज में क्या होता है । बुजुर्गों की एक टाइम की दवाई भी नहीं आती और अपना बाकी की जीवन कैसे व्यतीत करें इसलिए मेरा राज्य सरकार से निवेदन है इस राशि को 3000 रुपए डबल कर दिया जाए जिससे थोड़ी राहत मिलेगी ।
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि आयुष्मान कार्ड राशि प्रत्येक परिवार को ₹500000 लाख रुपए से 100000 लाख रुपए कर दी जाए और सभी प्राइवेट हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड से इलाज होना चाहिए । जिससे लोगों को इलाज कराने में परेशानी
नहीं होगी और लोग जल्दी स्वस्थ होंगे ।
आज सभा में व्यापारी सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, राहुल कुमार , महताब आलम, राम कपूर, अजीत, सिंह चमन लाल राजेंद्र सिंह गई किशोरी रजत आमिर खान सनी सोनकर, विशाल खेड़ा, योगेश भटनागर, रघु भाई, राहुल कुमार और रवि फुकेला आदि उपस्थित रहे।