भागवत कथा में अर्धनारीश्वर मंदिर किशनपुर पहुंचे – धस्माना लिया आशीर्वाद

किशनपुर राजपुर में आयोजित देवी भागवत महापुराण में कथा व्यास आचार्य शिव प्रसाद मंहगाई से आशीर्वाद प्राप्त करते प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना

देहरादून,
आज आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं ने भगवती जगदम्बा के पराअम्बा रूप का वर्णन करते हुए कहा कि इस जगत का कारण मां भगवती है और सृष्टि की कारण भी वही है। उन्होंने कहा कि ब्रह्मा विष्णु महेश सभी उनके ही कारण हैं ।
कथा के तीसरे दिन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी कथा पंडाल में कथा श्रवण के लिए पहुंचे और व्यास पीठ से आशीर्वाद ग्रहण किया। इस अवसर पर श्रोता भक्तों को शुभकामनाएं देते हुए श्री धस्माना ने कहा कि आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं जैसे विद्वान कथा व्यास जब मां भगवती के चरित्र का गुणगान कर रहे हों तो उसका आनंद ही अलग होता है। उन्होंने कहा कि बिना शक्ति के शिव भी शव समान है और आदि गुरु शंकराचार्य ने भगवती की स्थिति करते हुए कहा है कि संसार में मां का स्थान सबसे ऊंचा है और संस्कारों पुत्र कुपुत्र हो सकता है किन्तु माता कुमाता नहीं हो सकती।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद श्रीमती उर्मिला थापा श्री निर्मल सिंह नेगी।पंडित राकेश धस्माना आदि ने श्री धस्माना का माल्यार्पण कर स्वागत किया।