नेता जी की जयंती पर रक्त दान का आयोजन
देहरादून,
कल स्वर्ण शिल्पी समिति द्वारा नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर एक रक्तदान शिविर का आयोजन कालूमल धर्मशाला राजा रोड़ देहरादून में प्रातः 10 बजे से किया जा रहा है ।
जिसमें ध्वजारोहण के साथ साथ नेता जी को याद कर एक दूसरे को जोड़ने का काम किया जाएगा । जिसमें आप भी भाग लेकर नेता जी के आदर्शों को जीवित रखने में अपना सहयोग दे सकते हैं और किसी की जान बचाने का सुख प्राप्त कर सकते हैं ।