नेहरूग्राम में महिलाओं ने किया कमली भट्ट का स्वागत एवं सम्मान
देहरादून।
19 रायपुर विधानसभा क्षेत्र के नेहरूग्राम में आज महिलाओं ने एकत्र होकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उत्तराखंड की नव-नियुक्त प्रवक्ता कमली भट्ट का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर क्षेत्र की महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। पूजा पुंडीर ने कहा कि कमली भट्ट पिछले 25 वर्षों से निरंतर जनकल्याण और समाज सेवा के कार्यों से जुड़ी रही हैं तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनका योगदान सराहनीय रहा है। महिलाओं ने विश्वास व्यक्त किया कि नई जिम्मेदारी में कमली भट्ट महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाएंगी और संगठन को और अधिक मजबूत करेंगी।
प्रदेश प्रवक्ता कमली भट्ट ने कहा कि कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में माo केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमन जी द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट में आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की दिशा में एक सशक्त कदम है जिसमें नारी शक्ति युवा और वंचित वर्ग को विशेष ध्यान में रखकर बजट तैयार किया है और सरकार विशेष रूप से महिलाओं को रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है और कहा की संगठन ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है उस पर मैं खरा उतरूंगी और हम सब मिलकर पार्टी व संगठन को मजबूत करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का काम करेंगे
इस अवसर पर पूजा बुराथोकी सुभांति उपाध्याय ज्योतिका पांडे सीमा शाह पूजा पुंडीर रूप खत्री दीपा बुराथोकी कमल जोशी कांटा भारत लीला जोशी तुलसी थापा नीलम आदि कई लोग उपस्थित रहे ।