देहरादून,
निगम की लूट और मनमान का आरोप लगाते हुए आज
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष और उनके व्यापारियों ने मेयर साहब को सड़क पर पार्किंग हटाने के लिए एक ज्ञापन भेजा ।
व्यापारियों को कहना है कि सड़क पर पार्किंग का टेंडर पास किया गया है जो बिल्कुल गलत है । इसी जगह पर अगर कोई टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ी गलती से खड़ी कर देता था तो क्रेन टू व्हीलर और फोर व्हीलर गाड़ी उठा कर ले जाती थी और टू व्हीलर पर ₹800 जुर्माना व फोर व्हीलर पर ₹1200 जुर्माना लिया जाता रहा है और कुछ समय तक गाड़ी मालिक को मानसिक तनाव दे देते थे ।
अब नगर निगम वहीं सड़क पर ही पार्किंग का टेंडर दे रही है जो किसी भी दशा में वैध नहीं कहा जा सकता है। जो की नहीं देना चाहिए क्योंकि नगर निगम वाले ही सड़क पर अतिक्रमण करेंगे तो वो शहर से कैसे अतिक्रमण हटाएंगे ।महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि यह बात हम व्यापारियों को हजम नहीं हो रही है कि डीएम साहब और नगर आयुक्त मैडम ऐसा गलत काम क्यों कर रही है । जिससे पैदल चलने वालों को दिक्कत और सड़क पर गाड़ी चलाने में दिक्कत और पार्किंग में जो गाड़ी खड़ी होती है उसे मोड़ने में दुर्घटना होने का खतरा हमेशा बना रहता है । इसलिए पटेल पार्क, गांधी पार्क और राजपुर रोड के किनारे और क्वालिटी हार्डवेयर के सामने पार्क के आगे पार्किंग बनाकर सड़के छोटी करना ठीक नहीं है ।
पटेल पार्क, गांधी पार्क पार्किंग में पार्किंग किराया 2 घंटे तक ₹10 टू व्हीलर, फोर व्हील दो घंटे तक ₹20 रुपए दो घंटे से अधिक टू व्हीलर ₹50, फोर व्हीलर ₹100 जो की जनता को लूटा जा रहा है । दूर हॉस्पिटल ओपीडी के आगे दून अस्पताल की पर्ची से ज्यादा पार्किंग पर मरीजों के तीमारदारों को चुकाना पड़ता है जो उन पर किसी सितम से कम नहीं होता है ।
मेरा डीएम साहब से और और मेयर साहब से और नगर आयुक्त मैडम से निवेदन है कि सिर्फ नगर निगम की आमदनी को ना देखें जनता के बारे में सोचे और पार्किंग का टेंडर शीघ्र ही निरस्त करें ।
व्यापारी सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, राहुल कुमार, महताब आलम, राम कपूर, अजीत सिंह, चमन लाल, राजेंद्र सिं घई, किशोरी, रजत, आमिर खान, सनी सोनकर, विशाल खेड़ा, योगेश भटनागर, रघु भाई, राहुल कुमार, रवि फुकेला आदि उपस्थित रहे ।
सड़क पर पार्किंग नगर निगम की खुली लूट – बांगा