निटकॉन द्वारा वार्ड 24 में सिलाई मशीन व प्रशिक्षण चैक बांटे

पार्षद विशाल कुमार व पूर्व महानगर अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा वार्ड 24 शिवाजी मार्ग अनुसूचित बस्ती मे आने वाली नमस्ते योजना के अंतर्गत नीटकोन लिमिटेड संस्था के माध्यम से मलिन बस्ती जीविका सुधार कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की महिलाओं को कढ़ाई , बुनाई व सिलाई का 3 माह का प्रशिक्षण दिया गया ।
जिन बहनों का प्रशिक्षण पूरा हो गया था उन्हें प्रशिक्षण भत्ता के चैक व मुफ़्त सिलाई मशीन प्रदान की गई और उनके उज्कज्वल भविष्य की कामना की ।
सिलाई मशीन वितरण कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री भगवत मकवाना जी, वार्ड अध्यक्ष जीतेन्द्र मिश्रा जी, नीटकोन लिमिटेड सस्था के प्रदेश अध्यक्ष श्री गोविन्द जी, श्री शियाम सिंह जी, जिला अध्यक्ष सफाई मजदूर संघ बबलू जी, श्री मति बलजीत जी, श्री मति ज्योति कौर जी, श्री मति कोमल जी व श्री मति रीता जी आदि मौजूद रही ।