धामी का अभिनंदन करने पुरकाजी से देहरादून पहुंची ” रिया किन्नर “

देहरादून,
आज किन्नरों का एक विशाल समूह उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद अभिनंदन करने पुरकाजी से देहरादून पहुंचा ।
राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष व हिन्दू रक्षा संगठन की प्रदेश प्रवक्ता रिया किन्नर ने बताया कि उत्तराखंड के मान्य मुख्यमंत्री धामी जी द्वारा वक्फ बोर्ड और मौलाना मदनी को देहरादून धौलास में आवंटित जमीन को वापस लेना बहुत बड़ा कार्य है । इससे हिंदू समाज संगठित होगा । हम सभी धामी सरकार के इस फ़ैसले का स्वागत करते हैं । जिस का लाभ पूरे उत्तराखंड को मिलेगा ।
जिसके लिए हम सभी लगभग 200 लोगों का संगठन धामी का धन्यवाद करने देहरादून आया है । मान्य मुख्यमंत्री जी ने हमे दो दिन बाद का समय दिया है । हमारी किन्नर समाज की दुआ है कि 2027 पुनः पुष्कर धामी जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी ।