स्मार्ट सिटी अपनी लाइटों की सुध कब लेगा – बांगा

देहरादून,
आज महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा और उनके व्यापारियों ने स्मार्ट सिटी ऑफिस में एक ज्ञापन दिया ।
जिसमें उन्होंने राजीव गांधी कांप्लेक्स के बाहर फैंसी लाइट है जो स्मार्ट सिटी द्वारा लगाई गई थी । महीने में 10 दिन जलती है और 20 दिन बंद रहती है । इसके लिए हम स्मार्ट सिटी वालों को कई बार अवगत करा चुके हैं कि लाइटों को ठीक कराया जाए समय-समय पर स्मार्ट सिटी वाले इन लाइटों को ठीक कर देते हैं । मगर इसमें दो फीटर बॉक्स है जो की घंटाघर – डिस्पेंसरी रोड, कोतवाली – राजा रोड सब बंजारों का लोड नहीं उठा पा रहे हैं, इसमें कम से कम 6 फीटर बॉक्स लगाने की आवश्यकता है । तब यह लाइट सही जल पाएंगी । महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने स्मार्ट सिटी वालों को 6 फीटर बॉक्स लगाने के लिए निवेदन किया । उन्होंने भरोसा दिया कि हम फीटर बॉक्स लगवा देंगे और आपको आगे भविष्य में लाइटों में कोई दिक्कत नहीं होगी ।
ज्ञापन देने वालों में व्यापारी मनोज कुमार , राजेश मित्तल, नवनी राहुल कुमार , रजत कुमार, आमिर खान , सनी सोनकर, विशाल खेड़ा , सोनू मेहंदीरता, राजेंद्र सिंह घई, राम कपूर ,अजीत सिंह, प्रवीण कुमार बंगा, भूरा भाई ,रियान कसार ,बसंत लाल, राजेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे ।