शिक्षा निदेशालय पहुंचे धस्माना दिया समर्थन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना पहुंचे शिक्षा निदेशालय में आंदोलनरत कर्मचारी शिक्षकों के बीच
रायपुर विधायक व उनके समर्थकों के द्वारा की गई गुंडागर्दी की भर्त्सना
कांग्रेस पार्टी कर्मचारी व शिक्षकों के आंदोलन के साथ

देहरादून:
शनिवार को बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल के साथ भाजपा के रायपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा व उनके समर्थकों के द्वारा की गई मारपीट व जान लेवा हमले के खिलाफ निदेशालय के बाहर आंदोलनरत कर्मचारी शिक्षकों के बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषी विधायक व उनके अराजक समर्थकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। श्री धस्माना ने कहा कि उन्होंने घटना की जानकारी राष्ट्रीय नेतृत्व व पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल को दे दी है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्मचारियों व शिक्षकों के किसी भी निर्णय का पूरा समर्थन करने की घोषणा की है। श्री धस्माना ने कहा कि आज पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है और ऊपर से प्रदेश की सत्ताधारी दल के विधायक व नेता खुले आम गुंडागर्दी पर उतारू हैं तो प्रदेश में कानून व्यवस्था के सुधारने की उम्मीद कोई कैसे कर सकते है।