कूड़ा उठान न होने से व्यापारी परेशान

देहरादून,
आज कांग्रेस महानगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने लिखित विज्ञप्ति जारी करते हुए निगम पर आरोप लगाया कि व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा स्वच्छता अभियान चलाना लोगों को जागरूक करना यह तो बहुत अच्छी बात है लेकिन बाजारों में नालियों की सफाई ना करना, कूड़े को ना उठाना और उसके बाद बाजार में व्यापारियों को परेशान करना, उनसे जुर्माना लेना ठीक नहीं है । नगर निगम दुकानों से कमर्शियल टैक्स लेती है और ना जमा करने पर ब्याज पर ब्याज लेती है । ब्याज पर ब्याज लेने का हम कई बार विरोध कर चुके हैं । पूर्व मेयर गामा जी ने बोर्ड मीटिंग में ब्याज पर ब्याज ना लेने का प्रस्ताव पास कर दिया था मगर नगर आयुक्त मैडम अपनी मनमानी कर रही है और ब्याज पर ब्याज लगा रही हैं । जो की हर कर दाता के लिए परेशानी का कारण बना रखा है ।महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि जो ब्याज पर ब्याज लग रहा है उसे समाप्त किया जाए और जनता को राहत दिलाई जाए । बाजारों में नाली साफ करना, कूड़ा उठाना नगर निगम की जिम्मेदारी है । क्योंकि नगर निगम के मेंन दो ही काम है शहर की सफाई करना नालिया साफ करना, लाइट ठीक करवाना, कूड़े उठाने के लिए नगर निगम हर घर से पैसा लेती है । जिसका लाखों रुपए इकट्ठा होता है ।
व्यापारी सुरेश गुप्ता, मनोज कुमार, राजेश मित्तल, राहुल कुमार, राम कपूर, अजीत सिंह आदि . .