भाजपा महिला प्रवक्ता ने किया वीर नारियों का सम्मान

देहरादून,
आज लक्ष्मी देवी अकैडमी स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता कमली भट्ट ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर कमली भट्ट ने कहा कि मातृ शक्ति ही समाज की आधारशिला है उनके सम्मान सशक्तिकरण और विकास के लिए हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा और आज की नारी चूल्हे चौके तक सीमित नहीं है वह पुरुष सहकर्मियों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर देश के विकास में अपना पूर्ण योगदान दे रही दे रही है।
सम्मानित करने वाली महिलाओं में आशा रावत, मंजू मौर्य, शिवानी, सुनीता राणा, अलका जौहरी, शशि राणा, अंजू पंत, आशा भंडारी, आशा नौटियाल, निकिता, लक्ष्मी आदि कई लोगों को सम्मानित किया गया ।