व्यापारियों को बजट से निराशा – बांगा

देहरादून,
आज कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने बजट पर व्यापारियों की ओर से प्रतिक्रिया जारी करते हुए कहा कि हम सभी को उत्तराखंड सरकार के अंतरिम बजट से उम्मीद थी कि इस बजट में सरकार हमारी जीएसटी लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख के स्थान पर 40 लाख कर देगी लेकिन हमारे हाथ हर निराशा ही आई ।
दूसरी ओर बुजुर्ग, विधवा, विकलांग पेंशन जो मात्र 1500 रुपए है जिससे आज महीने भर की दवाई भी नहीं आती और सरकार 1500 रुपए महीने की पेंशन देकर गरीबों का मजाक उड़ाने का काम कर रही है । जो बेहद शर्मनाक है ।