पूर्व विधायक राजकुमार ने किया दरबार साहेब पर मैगी भंडारा

देहरादून,
आज श्री गुरु राम राय जी दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्री महन्त देवेन्द्र दास महाराज जी की अगुवाई में संगत द्वारा नगर परिक्रमा पर झंडा बाजार मे पूर्व विधायक राजकुमार जी द्वारा महाराज जी का शॉल व माला पहना कर स्वागत किया गया ।
वही राजेश अग्रवाल जी द्वारा आयोजित मैगी के भंडारे में सम्मिलित होकर भंडारे को संगत में वितरण किया व झंडा साहिब दरबार में जाकर माथा टेका, देश व प्रदेश की सुख शांति के लिए प्रार्थना की।
इस मौके पर महाराज जी का स्वागत करने वाले राहुल शर्मा जी, राकेश अग्रवाल जी, हरीश चौहान जी, गुलशन जी, कार्तिक कंसल जी, मनीष गर्ग जी ,मलकीत जी,अशोक शर्मा जी,राजेश अग्रवाल जी,शानू जी,विक्की गोयल जी, श्याम वालिया जी, रिंकू शर्मा जी आदि शामिल रहे।