गैरसैंण बजट सत्र के दौरान कांग्रेस ने उठाई जनता की आवाज – बोहरा

गैरसैंण में विधानसभा घेराव के दौरान प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बावजूद पैदल पहुँचकर उठाई जनहित की आवाज़

गैरसैंण, उत्तराखंड।
देवभूमि गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित उत्तराखंड विधानसभा घेराव में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित। सुमेंद्र बोहरा ( सुशांत ) ने भाग लिया। इस दौरान प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भर्ती घोटालों, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय की मांग, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, मानव-वन्यजीव संघर्ष, बिजली दरों में वृद्धि तथा बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया ।

प्रदर्शनकारियों को गैरसैंण पहुँचने से रोकने के लिए प्रशासन द्वारा लगभग 12 किलोमीटर पहले ही बैरिकेडिंग लगाई गई थी। इसके बावजूद सैकड़ों कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि पैदल चलते हुए आगे बढ़े और विधानसभा घेराव में शामिल होकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान सुमेंद्र बोहरा के साथ प्रदर्शनकारियों को पुलिस प्रशासन द्वारा नियंत्रित करने के लिए पानी की बौछारें (वॉटर कैनन) का प्रयोग भी किया गया।

प्रदर्शन के दौरान सुमेंद्र बोहरा ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा से बच रही है, जबकि राज्य के नागरिक महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की जनता के अधिकारों और न्याय की मांग को लेकर यह आंदोलन जारी रहेगा।

नेताओं ने यह भी कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। प्रदेश के विकास, युवाओं के रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा और पारदर्शी शासन व्यवस्था के लिए यह आवाज़ लगातार उठाई जाती रहेगी।