बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने में सहायक बनेगी “फोर्स गामा” – सचिन

देहरादून,
आज फोर्स मोटर ने अपनी नई गाड़ी *फोर्स गामा* का अनावरण किया ।
हरिद्वार बायपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में सभी मैक्सी वाहन स्वामी,फ़ाइनांसर्स एव फ़ोर्स मोटर्स के सेल्स और सर्विस के अधिकारी उपस्थित रहे l
फोर्स गामा का अनावरण *भाजपा नेता व उत्तराखंड स्कूल वैन ऐसो•के प्रदेश अध्यक्ष श्री सचिन गुप्ता* ने किय l
श्री सचिन गुप्ता ने कहा की फाॅर्स कंपनी वर्ष 1950 से देश मे विभिन्न गाड़िया लॉन्च कर चुकी है जिनका प्रदर्शन हमेशा बेहतर रहा है निश्चित रूप से *फाॅर्स गामा* भी भविष्य मे अच्छा प्रदर्शन करेंगी व परिवहन के व्यववसाय से जुड़े लोगो के लिए अतिउपयोगी सिद्ध होगी साथ ही नव युवाओं को रोजगार भी देने का काम करेगी ।

फोर्स मोटर्स के डीलर एसo केo डीo फोर्स ने इस मौके पर वाहन स्वामियों को उत्तम सेवा प्रदान करने का आश्वासन दिया ।