रसोई गैस सिलेंडर किल्लत से होटल कर्मियों की चिंता बढ़ी – बांगा

देहरादून,
आज कांग्रेस महानगर व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने देश और उत्तराखंड में आ रही रसोई गैस की भारी किल्लत पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार अपने चुनावी मोड़ में है । उसे चिंता नहीं की यदि गेस की कमी से होटल रेस्तरां आदि को बंद करना पड़ा तो खाली होटल मालिक ही नहीं उनके साथ साथ हजारों परिवारों के आगे दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा । पहले ही ईरान और अमेरिका के कारण देश में सभी खाद्य पदार्थों के दाम में 20% का उछाल आ गया है । अभी तो युद्ध को मात्र 10 दिन ही बीते है ।
हमारे यशस्वी विश्व गुरु प्रधानमंत्री जी को चाहिए कि ट्रंप से दो टूक बात कर युद्ध विराम की सलाह दें और राजनीति से ऊपर उठकर देशवासियों की चिंता करें ।