सुबह 5 से 7 बजे तक रहेगी ऑनलाइन गैस बुकिंग सुविधा

देहरादून,
आज महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि गैस बुकिंग किसी भी नंबर से नहीं हो पा रही है । सर्वर डाउन है, फोन करने पर यह नंबर मौजूद नहीं है । इसलिए बुकिंग करने में लोगों को कई बार कोशिश करने पर भी गैस बुकिंग में सफलता नहीं मिल रही है । लेकिन आप घबराए नहीं ।
प्रशासन द्वारा गैस की बुकिंग के लिए सुबह 5 से 7 बजे तक की सुविधा प्रदान की है । मेरा डीएम साहब से या पूर्ति अधिकारी श्री अग्रवाल जी से निवेदन है कि गैस बुकिंग सिस्टम को सही करें । जिससे पब्लिक के दिमाग में जो डर बैठ गया है, वो दूर हो जाए और गैस बुक हो जाए । तो जनता को तसल्ली हो जाएगी कि मुझे एक-दो दिन में गैस मिल जाएगी । छोटे दुकानदारों जैसे चाय वाले, चाऊमीन मोमो वाले, होटल वाले इनके लिए अलग से कोटा होना निर्धारित करनी चाहिए ।
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का कहना है कि प्रशासन ने अलग से गैस बुक करने के लिए नंबर जारी किया है । जो की ऑनलाइन और ऐप से आप गैस बुक कर सकते हैं । लेकिन समय सुबह 5:00 बजे से 7:00 बजे तक 13 घंटे बुकिंग बंद रहेगी । प्रशासन को 24 घंटे बुकिंग देनी चाहिए इससे तो जनता में गैस न मिलने का डर रहेगा और माहौल खराब रहेगा ।
हमारी प्रशासन से अपील है कि गैस बुकिंग सिस्टम को ठीक करा जाए । जिससे आम जनमानस के गैस न मिलने का डर दूर हो जाए ।
गैस के लिए कई छोटे दुकानदार भाई परेशान रहे । जिनमें हैप्पी डोरा, प्रजापति फास्ट फूड, कस्तूरी होटल, राजन चाय, जैन रेस्टोरेंट आदि ।