देहरादून,
आज 17 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और महान स्वतंत्रता सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा जी की पुण्यतिथि अवसर पर कांग्रेसियों ने उन्हें माला एवं पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।
उन्हें ‘हिमालय पुत्र’ के रूप में याद किया। उनका देश एवं प्रदेश के लिए योगदान हमेशा याद किया जाएगा |
पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में पूर्व मेयर प्रत्याशी वीरेंद्र पोखरियाल एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा जी के साथ सभी पार्षदगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
इस। अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि स्व. बहुगुणा जी दूरदर्शी सोच से पहाड़ों में मीटर मार्ग बनाए गए जो हम सभी के लिए वरदान हैं ।
पहाड़ का विकास हिमालय पुत्र बहुगुणा जी की देन – राजकुमार