सोलर लाइट को बढ़ावा देने में लोन दिलाना महत्वपूर्ण – बांगा

देहरादून,
आज हैवेल्स सोलर चौपाल कार्यक्रम होटल सैफरोन जीएमएस रोड पर कराया गया । कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने हैवेल्स कम्पनी के उत्तराखण्ड हेड से सोलर सिस्टम के बारे में कई सुझाव साझा किये।

सुनील कुमार बांगा ने कहा कि जिस प्रकार हम फोर व्हीलर टू व्हीलर खरीदने जाते हैं वहां पर लोन देने वाली कंपनियां लोन करने के लिए मौजूद होती है । इस प्रकार हैवेल्स सोलर के डिस्ट्रीब्यूटर भी अपने पास बैंकों को बुलाकर ग्राहक को जल्दी से जल्दी लोन सैंक्शन करवाये । जिससे सोलर ज्यादा से ज्यादा लोगो को लगवाने का मौका मिल सके।

कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा , फ्रांसिस ग्रुप कम्पनी के चैयरमेन , सोनू फ्रांसिस , धामवाला अध्यक्ष गुरु नेन आदि उपस्थित रहे।