पटेलनगर में गुरुद्वारा लक्की शाह में कांग्रेस ने एएसजी आई केयर के साथ मिल कर लगाया आंखों की फ्री जांच का कैंप
कैंप में डेढ़ सौ से ज्यादा मरीजों ने कराई आंखों की जांच
प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में स्वयं सेवी संगठनों के लिए हैं बड़े अवसर – सूर्यकांत धस्माना:
देहरादून ,
उत्तराखंड राज्य में चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में स्वयं सेवी संगठनों के काम करने के लिए बड़े अवसर हैं और वंचित समाज तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बीच आंख नाक कान महिला बाल व अन्य रोगों की जांच व इलाज के कैंप आयोजित कर इन वर्गों को लाभ दे कर सेवा की जा सकती है ,यह बात आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने पश्चिम पटेलनगर की संजय कॉलोनी के गुरुद्वारा लक्की शाह में कांग्रेस व एएसजी आई केयर के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित फ्री आई कैंप के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्थानीय जन समुदाय को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में सरकार अकेले कुछ खास नहीं कर पा रही और अगर प्रदेश में हिमालयन अस्पताल व महंत इंद्रेश अस्पताल जैसे चैरिटेबल संस्थान ना हों तो प्रदेश के आम आदमी का इलाज करवाना दुश्वार हो जाए। श्री धस्माना ने कहा कि एएसजी आई सेंटर द्वारा संजय कालोनी के निवासियों के लिए मुफ्त जांच व दवा तथा चश्मे की व्यवस्था व ऑपरेशन के लिए आयुष्मान व गोल्डन कार्ड वालों के निशुल्क कैशनलेस ऑपरेशन का कैंप लगाना सराहनीय प्रयास है ।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने पटेलनगर क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता व एएसजी आई केयर सेंटर को फ्री आई कैंप आयोजित करने के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि मानव सेवा से।बड़ी कोई सेवा नहीं है , उन्होंने कहा कि भविष्य में एएसजी आई केयर सेंटर जहां भी अपने कैंप आयोजित करेगा उसे कांग्रेस पार्टी की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा।
इससे पूर्व श्री धस्माना ने भाई विनोद सिंह व अन्य अतिथियों के साथ अरदास में प्रतिभाग किया व आई कैंप का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सौरव शर्मा, सरदार जसविंदर सिंह मोठी, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष सरदार मोहिंदर सिंह, श्री जगदीश धीमान, श्री हेमंत गुप्ता सरदार गुरदीप सिंह,भाई विनोद सिंह, श्री गुरदीप सिंह रावत, भाई रविंदर सिंह, सरदार सुरेंद्र सिंह, सरदार दरबान सिंह, सरदार दारा सिंह, सरदारनी प्रकाश कौर आदि बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही ।