देहरादून,
आज कांग्रेस व्यापार मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा ने विज्ञप्ति जारी कर नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी पार्क जहां पर लोग अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए घूमने आते हैं । गांधी पार्क में लगी फैंसी लाइट शाम के समय आधी लाइटे जलती ही नहीं हैं जिस कारण गांधी पार्क नशेड़ियों का अड्डा बनते जा रहा है ।
महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांका का कहना है कि गांधी पार्क में गांधी जी की मूर्ति के ऊपर भी लाइट नहीं जल रही है । जो की हम नागरिकों के लिए एक अपमान की बात है । जिनको दुनिया महात्मा की संज्ञा देती, है, पूजा करती है जिसके नाम पर गांधी पर चल रहा है इस प्रतिमा पर लाइट ना होना नगर निगम के लिए भी एक अच्छी बात नहीं है क्योंकि इसकी देखभाल नगर निगम की होती है और नगर निगम को ऐसी जगह जो की देहरादून के दिल में है उसमें किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए उसके साफ सफाई लाइटिंग की जिम्मेदारी नगर निगम की है
मेरा नगर आयुक्त मैडम से निवेदन है कि गांधी पार्क में जो लाइट नहीं चल रही है उसको जल्दी से ठीक करायाजाए और जिन जगहों पर लाइट नहीं लगी हुई है उन जगहों पर लाइट लगवाई जाए जिससे गांधी पार्क भी रात को जगमजायागा