भगवान परशुराम जी की जयंती धूमधाम से मनाने को जिम्मेदारियां बांटी – पंडित मनमोहन शर्मा

ळ देहरादून विष्णु भगवान के छठे अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए पदाधिकारीयो को दी गई जिम्मेदारियां
मनमोहन शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि आज प्रातः साढ़े ग्यारह बजे महासभा की कार्यकारणी
की बैठक पंचायती मंदिर दर्शन लाल चौक घंटाघर देहरादून मे आहुत की गई ,
बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मन मोहन शर्मा ने की बैठक का संचालन उमाशंकर शर्मा ने किया। बैठक का शुभारंभ चिरंजीव भगवान श्री परशुराम जी की वंदना से किया गया।
सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि कार्यकारणी द्वारा की गई।
बैठक में भगवान विष्णु जी के छठवे अवतार चिरंजीवी भगवान श्री परशुराम जी के प्राकट्य दिवस को धूमधाम से मनाने के लिये सर्वसम्मति से कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिये उपसमितियों का गठन किया गया ।
1-कार्यक्रम का प्रमुख श्री कल्याण चक्रवर्ती जी को बनाया गया। सभी उप समितियां कार्यक्रम प्रमुख को ही रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे।
2-मंच सज्जा समिति का प्रमुख श्री सीता राम नौटियाल जी को बनाया, सदस्य के रूप में जी आर नौटियाल जी, प्रतिमा शर्मा जी,सावित्री शर्मा जी होंगे।
3-प्रचार समिति प्रमुख संजय खंडूरी जी को एवं सदस्य श्री विजय ममगाई जी होंगे।
4 -स्वागत समिति प्रमुख श्रीमती अरुण बाला शर्मा जी,एवं सदस्य अतुल शर्मा जी,पिंकी भगत होंगी।
5-जलपान एवम् भोजन समिति प्रमुख श्री मनोज कुमार शर्मा जी एवं सदस्य विजय ममगई ,प्रतिमा शर्मा होंगी।
6-प्रेस समिति प्रमुख मन मोहन शर्मा एवं उमा शंकर शर्मा होंगे।
7-अक्षय तृतीया तिथि, (दिनांक 19 अप्रैल 26) पर कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से सांय 4 बजे तक होगा।
इस अवसर पर पंडित मनमोहन शर्मा , पंडित उमाशंकर शर्मा , पंडित सीताराम नौटियाल , पंडित मनोज कुमार शर्मा , पंडित जी.आर. नौटियाल, पंडित कल्याण चक्रवर्ती , पंडित विजय मंगाई , अरुण बाला शर्मा, प्रतिमा शर्मा , सावित्री शर्मा , सरोज बाला रतूड़ी , पंडित पीयूष गोड, अलका शर्मा, पंडित महेश कोठारी, पंडित गिरीश उप्रेती, पंडित संजय खंडूरी आदि
उपस्थित रहे।