कन्हैया कुमार की जानकारी बनेगी आपके विकास का आधार – सोम प्रकाश

कन्हैया कुमार की जानकारी बनेगी आपके विकास का आधार – सोम प्रकाश
************************
देहरादून,
आज प्रदेशिक वाल्मीकि समाज कल्याण समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सोम प्रकाश वाल्मीकि जी ने विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आगामी 12 अप्रैल 2026 को धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र जीएमएस रोड नियर ओलंपस हाई स्कूल, देहरादून में 12:30 बजे दोपहर भारी जनसभा को संबोधित करेंगे ।
जिसमें देश की वर्तमान स्थिति, आर्थिक स्थिति, देश में आए दिन कानून/ संविधान परिवर्तन से समाज हो रहे बदलाव के विषय में आम जनमानस को जागरूक करने का काम करेंगे और इसी के साथ कांग्रेस उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा जी के ओजस्वी विचार आपके जीवन विकास को प्रभावी करेंगे ।
जिन्हें सुनना समझना समय की मांग है। अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ उठाएं ।