सनातन धर्म मंदिर में 7 अप्रैल को होगी प्रदेशीय वाल्मीकि समाज कल्याण समिति की अहम बैठक
************************
देहरादून,
आज प्रदेशीय वाल्मीकि समाज कल्याण समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश चंद पारेछा व प्रदेश मंत्री शिव कुमार ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आगामी 7 अप्रैल 2026 को समिति ने वाल्मीकि समाज की अहम बैठक श्री सनातन धर्म मंदिर राजा रोड़ देहरादून में अपराह्न 4 बजे आहूत की है । जिसमें केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष सर्व सम्मति से चुना जाना है ।
प्रदेशिक कार्यवाहक अध्यक्ष सोम प्रकाश वाल्मीकि ने समाज के सभी लोगों से भारी संख्या में बैठक में पहुंचने को अपील की है ।