वाल्मीकि समाज के सोम प्रकाश वाल्मीकि चुने गए कार्यकारिणी अध्यक्ष

सोम प्रकाश वाल्मीकि वाल्मीकि समाज के कार्यकारिणी अध्यक्ष नियुक्त
************************

देहरादून,
आज श्री सनातन धर्म मंदिर में प्रदेशिक वाल्मीकि समाज कल्याण समिति की आम सभा का आयोजन किया गया ।
जिसमें भारी मात्रा में अलग अलग शाखाओं के प्रधानों ने भाग लिया और संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे । एक बात निकल कर सामने आई कि हमारा यह संगठन 1970 से देहरादून में कार्यरत है लेकिन पिछले कई वर्षों से अध्यक्ष जी के अस्वस्थ होने से निष्क्रिय हो गया था । जिसे उपाध्यक्ष सुरेश कुमार परेछा और सोम प्रकाश वाल्मीकि जी ने भारी मेहनत के उपरांत पुनः जीवित करने का काम किया है । जिसके लिए वे बधाई के पात्र हैं । कार्यक्रम का संचालन सुरेश कुमार परेछा ने किया ।अध्यक्ष श्री लक्ष्मी नारायण जी ने इस मौके पर कहा कि मैं अपने स्वस्थ के कारण संगठन की जिम्मेदारी उठाने में असमर्थ हूं और मौजूदा सभी लोगों की राय हो तो मैं सोम प्रकाश वाल्मीकि जी को वाल्मीकि समाज कल्याण समिति का अध्यक्ष नियुक्त करना चाहता हूं । जिस पर सभी ने एक मत से सोम प्रकाश वाल्मीकि जी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया।
सभा में संजय कन्नौजिया वरिष्ठ समाज सेवी, मोहन काला तेज तर्रार युवा नेता वाल्मीकि समाज, वैभव वालिया कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव संचार विभाग , पार्षद वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व पार्षद कपूर आदि ने प्रमुखता से वाल्मीकि समाज कल्याण समिति की हर संभव मदद का आश्वासन दिया और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने की सलाह दी । वैभव वालिया ने कहा कि मैं वाल्मीकि समाज के उत्थान के लिए हर समय उपलब्ध रहूंगा साथ ही 12 अप्रैल को राष्ट्रीय वक्ता कन्हैया कुमार टॉक शो का आयोजन GMS रोड़ आंबेडकर ग्राउंड में किया जा रहा है जिसमें सभी को आने का निमंत्रण दिया ।
मौजूदा सभी ने नव नियुक्त कार्यकारिणी अध्यक्ष को बधाई दी और उनसे समाज की बेहतरी में काम करने की आशा व्यक्त की।