सुनील कुमार बांगा ने मान्य मंत्री व विधायक से बाजार में सीसीटीवी लगवाने की मांग

देहरादून,
आज व्यापार प्रकोष्ठ के व्यापारियों का कहना है कि पलटन बाजार डिस्पेंसरी रोड कोतवाली मोती बाजार राजपुर रोड और शहर के कई इलाकों में कैमरे की कमी है बाजारों में पर चोरी होना चेन चोरी होना मोबाइल चोरी होना आदि घटनाएं रोज होती रहती है राजपुर विधानसभा क्षेत्र के 9 साल से विधायक खजान दास जी है और अब पूर्व कैबिनेट मंत्री बन गए हैं लेकिन अभी तक 9 सालों में बाजारों में कई बार वादा कर चुके हैं कि मेर विधायक निधि से कैमरे लगवाऊंगा लेकिन अभी तक कोई कैमरा नहीं लगवाया गया है उत्तराखंड की कानून व्यवस्था इतनी बिगड़ी हुई है रोज-रोज कहीं ना कहीं से मर्डर की सूचना आती रहती है बाजार में कैम रो की संख्या बहुत कम है कैमरे लगने से पुलिस प्रशासन को मुजरिम को ढूंढने में आसानी होगी और लोगों के अंदर डर रहेगा कि यहां तो सब जगह पर कैमरे लगे हुए हैं और हम कोई गलत काम करेंगे तो पकड़े जाएंगे और हमें सजा मिलेगी महानगर कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील कुमार बांगा का विधायक खजाना दास जी से निवेदन है कि विधायक निधि से कैमरे पास करके लगवाएं जिससे राजपुर विधानसभा क्षेत्र में जो इतने मर्डर दिनदहाड़े रात को हो रहे हैं कैमल लगने से कानून व्यवस्था सुधरेगी मेरा एस एस पी से निवेदन है कि मुजरिम पर ऐसी धाराएं लगाये 20 साल जेल से बाहर ना आए और लोग भी कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले डरे रहे ।