देहरादून,
आज उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मुख्यालय में महात्मा ज्योतिराव फूले की जयंती कार्यक्रम बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।समारोह में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने महात्मा फुले जी द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण करने की बात कही ।
जयंती समारोह में क़ानून एवं शिक्षाविद, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व माननीय सदस्य डॉ सुमेर चंद रवि ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि फुले जी ने जीवन भर समाज की सेवा की और समाज में फैली कुरीतियों का खुलकर विरोध किया व मानव को एक धागे में पिरोने का कार्य किया। जिसकी आज अति आवश्यकता है क्योंकि एकता में ही ताकत है ।
महात्मा ज्योति राव फूले को श्रद्धासुमन अर्पित करते डॉ. सुमेर चंद रवि