भाजपा महानगर ने डॉ. आंबेडकर विचार गोष्ठी का आयोजन किया

अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में महानगर भाजपा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर सम्मान समारोह आयोजित हुआ भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ अग्रवाल के स्वागत भाषण से प्रारंभ और श्री संकेत नौटियाल के संचालन में संपन्न इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राज्यमंत्री श्री ज्योति प्रसाद गैरोला एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री कुंदन परिहार ने डॉ अंबेडकर को संविधान निर्माता के साथ साथ वंचितों, अनुसूचितों, पिछड़ो व महिलाओं के विकास का पुरोधा एवं राष्ट्र निर्माता बताते हुए उन्हें महान राष्ट्र भक्त भी बताया और उनके मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनय गोयल, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रवींद्र वाल्मीकि, राज्य मंत्री स्तर प्राप्त श्री भगवत प्रसाद मकवाना व क़ानून एवं शिक्षाविद उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के पूर्व माननीय सदस्य डॉ सुमेर चंद रवि, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ गीता खन्ना सहित भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।