महिला आरक्षण पर देश में पहले से ही कानून , नए संशोधन कानून से देश को गुमराह कर रही भाजपा
कांग्रेस चलाएगी पोल खोला अभियान , प्रदेश भर में होगी महिला पंचायतें – सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं के तैतीस प्रतिशत आरक्षण का बिल संसद में वर्ष २०२३ में पारित हो कर व महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर से कानून के रूप में प्रकाशित हो चुका है लेकिन महिला आरक्षण को ढाल बना कर लोकसभा व विधानसभाओं का नया परिसीमन कर लोकसभा में ८५० सीटें सृजित कर देश के संघीय ढांचे को तहस नहस करने की साजिश जो मोदी सरकार विशेष सत्र आहूत कर करना चाह रही थी उसे एक जुट इंडिया गठबन्धन ने लोक सभा में नेता विपक्ष श्री राहुल गांधी के नेतृत्व में धराशाई कर दिया और अब इस साजिश का पर्दाफाश उत्तराखंड में प्रदेश कांग्रेस गांव गांव मोहल्ले मोहल्ले जा कर महिला पंचायतें आयोजित कर महिलाओं से संवाद कायम कर करेगी यह बात आज एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। श्री धस्माना ने कहा कि इसकी शुरुआत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के नेतृत्व में गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा के समक्ष विशाल धरने से की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री गोदियाल के निर्देशानुसार हर जनपद में ब्लॉक स्तर पर इस प्रकार के संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जहां महिला आरक्षण जिसकी कांग्रेस पार्टी हमेशा पक्षधर रही है और स्वर्गीय श्री राजीव गांधी के प्रधानमंत्रित्व काल में पंचायतों व स्थानीय निकायों में जो आरक्षण महिलाओं को दिया गया उससे लेकर कांग्रेस की सरकारों द्वारा महिला आरक्षण के लिए किए गए सभी प्रयासों के बारे में व वर्ष २०२३ में पारित किए गए महिला आरक्षण बिल जो अब कानून बन चुका है उसमें कांग्रेस पार्टी की सकारात्मक भूमिका के बारे में प्रदेश की महिलाओं को जागृत किया जाएगा जिससे जो झूठ भाजपा फैला रही है उसका पर्दाफाश किया जाएगा। श्री धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड सरकार व भाजपा जो ढोंग महिलाओं के आरक्षण के संबंध में कर रहे है उसकी सच्चाई व प्रदेश में पिछले नौ साल के भाजपा राज में महिलाओं पर हुए अत्याचार , हिंसा, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हुई और उनमें से अधिकांश मामलों में भाजपा के दायित्वधारी व पदाधिकारी शामिल रहे इन सब पर भी चर्चा की जाएगी।