प्रेमनगर में गरजे धस्माना
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के स्वागत में एकत्रित कांग्रेसियों को किया संबोधित
भाजपा में अगर साहस और नैतिकता है तो संसद और विधानसभाओं में आज से महिला आरक्षण लागू करे – सूर्यकांत धस्माना
देहरादून,
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व में अगर साहस है और कुछ नैतिकता बची है तो देश की संसद से वर्ष २०२३ में पारित महिला आरक्षण बिल जो अब कानून बन चुका है उसे तत्काल लागू कर देश की महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में तैतीस प्रतिशत आरक्षण दे यह बात आज एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेमनगर बाजार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही ।
श्री धस्माना प्रेमनगर ब्लॉक अध्यक्ष कमेटी के नव मनोनीत अध्यक्ष श्री जितेंद्र तनेजा के स्वागत में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। श्री धस्माना ने कहा कि देश की संसद का विशेष सत्र आहूत कर नारी शक्ति वंदन बिल में संशोधन करने की आड़ में संसद में सीटों की संख्या ८५० कर नया परिसीमन बिना जातीय जनगणना के कर भाजपा देश के संघीय ढांचे को तहस नहस करने का प्रयास कर रही थी जिसको एक जुट इंडिया गठबन्धन के सांसदों ने असफल कर दिया जिससे भाजपा बौखलाई हुई है और अब पूरे देश की मातृशक्ति को गुमराह करने के लिए देश भर में ढोंग और प्रपंच कर रहे हैं। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से महिला आरक्षण की हिमायती रही है और आज भी पार्टी यह मांग कर रही है कि महिलाओं को संसद व विधानसभाओं में वर्तमान संख्या में ही तैतीस प्रतिशत आरक्षण दे दो किंतु यह ढोंगी भाजपा कभी इसके लिए तैयार नहीं होगी। श्री धस्माना ने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा की पोल जनता व महिलाओं के बीच का कर खोलने का काम करेगी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने कहा है महानगर देहरादून के सभी सौ वार्डों में महिल सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और घर घर पहुंच कर भाजपा की दोगली नीति का पर्दाफाश किया जाएगा।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रेमनगर के नव मनोनीत अध्यक्ष जितेंद्र तनेजा ने उनके स्वागत में पहुंचे सभी कार्यकर्ता साथियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना जी व महानगर अध्यक्ष डॉक्टर जसविंदर सिंह गोगी ने और कार्यकर्ताओं ने जो विश्वास उन पर जताया है वे उस पर खरा उतरनेकी पूरी कोशिश करेंगे।
कार्यक्रम में श्री सुमित खन्ना ने सभा का संचालन किया इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने आर्यसमाज मंदिर प्रेमनगर से प्रेमनगर चौक तक जुलूस निकालकर जम कर आतिशबाजी की। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित खन्ना, पार्षद अभिषेक तिवारी (सोनू), युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रविंदर सिंह (जूनियर), कैंट विधानसभा अध्यक्ष कार्तिक बिरला, प्रेमनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहित ग्रोवर, विपुल नौटियाल, महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव सुशीला बेलवाल शर्मा सहित संजय शर्मा, तरुण चक्रवर्ती, ज्योति चौधरी, सरोज भाटिया, शालू कनौजिया, नसरीन, सायरा बानो, सुनील कुमार, कुलदीप नरूला, हरपाल सिंह, खंतवाल जी, अजब सिंह आदि कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।