जांबाज SO राठौर का हाल जानने पहुंचे धस्माना

बुधवार को हुए मुठभेड़ में घायल पुलिस अधिकारी नरेश राठौड़ की कुशल सेम लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष – सूर्यकांत धस्माना

 

देहरादून

बदमाशों के साथ पुलिस मुठभेड़ में घायल प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौड़ की कुशल सेम लेने आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना सिनर्जी अस्पताल पहुंचे और घायल थाना प्रभारी से मुलाकात कर उनको बहादुरी के लिए प्रोत्साहित किया और उनके साहस की प्रशंसा की। श्री धस्माना ने दोपहर में देहरादून के एसएसपी पदमेंद्र सिंह डोभाल को भी फोन कर बहादुर पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत करने की सिफारिश की। श्री धस्माना ने कहा कि प्रदेश व राजधानी देहरादून की खस्ता हाल कानून व्यवस्था को पटरी में लाने के लिए पुलिस को सख्त कदम उठाने चाहिए और इस प्रकार की कार्यवाही के लिए बहादुर पुलिसकर्मियों का हौसला भी बढ़ाना चाहिए।